गांजा तस्कर रवि साहू और परिवार की 7.66 करोड़ की अवैध संपत्ति सीज
रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने हिस्ट्रीशीटर रवि साहू तथा उसके परिवार की करीब 7.66 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति सीज कर दी। जांच में सामने आया कि रवि साहू ने गांजा तस्करी से अर्जित रकम से पत्नी, मां और बेटे के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी थीं।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से रवि साहू का नाम अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा रहा है। पुलिस ने उसकी आय और संपत्तियों की जांच के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की थी। कार्रवाई के तहत जमीन, मकान और अन्य निवेशों को चिन्हित कर जब्त किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।










