Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा के स्कूल में छात्रों के सामने प्राचार्य और व्याख्याता में मारपीट, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

कोरबा के स्कूल में छात्रों के सामने प्राचार्य और व्याख्याता में मारपीट, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

कोरबा के स्कूल में छात्रों के सामने प्राचार्य और व्याख्याता में मारपीट, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

 

कोरबा जिले के पाली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नए शिक्षा सत्र के पहले ही दिन शर्मनाक घटना सामने आई। विद्यालय परिसर में छात्रों के सामने ही प्राचार्य और एक व्याख्याता के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी स्तब्ध रह गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। छात्रों के सामने हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आने की चर्चा है। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंच गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल