Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / कोरबा को मिली 36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का जताया आभार

कोरबा को मिली 36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का जताया आभार

कोरबा। नगर निगम कोरबा के विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत करीब 36 करोड़ रुपये के विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति पर नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री श्री अरुण साव तथा कोरबा विधायक एवं उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

.

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह स्वीकृति कोरबा की जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांगों के अनुरूप मिली है। नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहर के अधोसंरचना विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन और विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि संभव हो सकी है।

महापौर ने विश्वास जताया कि स्वीकृत निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे होंगे, जिससे शहर के विभिन्न वार्डों में विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति लगातार जारी रहेगी।

अंत में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” के संकल्प के साथ नगर निगम कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल