एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंची सीलिंग से गिरा मजदूर
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर करीब 30 फीट ऊंची सीलिंग से नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार मजदूर सीलिंग पर मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और मौजूद लोगों ने घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के कारण कुछ देर के लिए वेटिंग हॉल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल मजदूर की हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।










