Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बकाया बिल पर बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ में 10 हजार सरकारी बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काटे गए

बकाया बिल पर बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ में 10 हजार सरकारी बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काटे गए

बकाया बिल पर बड़ी कार्रवाई: छत्तीसगढ़ में 10 हजार सरकारी बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काटे गए

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले सरकारी विभागों के खिलाफ बिजली वितरण कंपनी ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने पर राज्यभर में करीब 10 हजार सरकारी बिजली कनेक्शनों को स्थायी रूप से डिस्कनेक्ट कर दिया गया है।

 

बिजली कंपनी के अनुसार कई विभागों पर लंबे समय से करोड़ों रुपये का बकाया था। बार-बार नोटिस और भुगतान के निर्देश देने के बावजूद राशि जमा नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि बकाया वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का पालन नहीं करने वाले अन्य उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।

 

बिजली विभाग का कहना है कि राजस्व वसूली बेहतर बनाने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। विभागों से जल्द बकाया राशि जमा करने की अपील की गई है, ताकि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल