Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान

रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर के एक हिस्से में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग लगने के कारण वहां मौजूद सामान और संसाधनों को भारी क्षति पहुंची।

आग की घटना के चलते हॉस्टल की बिजली व्यवस्था भी कुछ समय के लिए बाधित रही, जिससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल