Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / सरगुजा शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, वित्तीय अनियमितता पर प्रधानपाठिका और लेखापाल निलंबित

सरगुजा शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, वित्तीय अनियमितता पर प्रधानपाठिका और लेखापाल निलंबित

सरगुजा शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, वित्तीय अनियमितता पर प्रधानपाठिका और लेखापाल निलंबित

 

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के शिक्षा विभाग में वित्तीय अनियमितता, फर्जी हस्ताक्षर और सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। मामले की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डॉ. दिनेश झा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पंडरीडांड की प्रधानपाठिका अंजेला किंडो और सीतापुर के लेखापाल दूधनाथ सिंह को निलंबित कर दिया है।

 

प्रारंभिक जांच में दोनों अधिकारियों पर वित्तीय गड़बड़ी और दस्तावेजों में कूटरचना (फर्जीवाड़ा) करने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

 

शिक्षा विभाग में सामने आए इस मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

 

विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी धन के दुरुपयोग और दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की हेराफेरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल