Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / कोरबा निगम की MIC में बड़ा फेरबदल, 5 नए चेहरों को मिली जगह

कोरबा निगम की MIC में बड़ा फेरबदल, 5 नए चेहरों को मिली जगह

कोरबा निगम की MIC में बड़ा फेरबदल, 5 नए चेहरों को मिली जगह

 

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल (MIC) में बड़ा बदलाव किया गया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने MIC में 5 नए सदस्यों को शामिल किया है। इसके साथ ही अब निगम की MIC में कुल 14 सदस्य विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

महापौर के इस फैसले को निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए सदस्यों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद निगम के कामकाज में और तेजी आने की उम्मीद है।

 

कोरबा नगर निगम में कुल 67 वार्ड हैं और वर्तमान परिषद में भाजपा का बहुमत है। फरवरी 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 45 वार्डों में जीत दर्ज की थी और संजू देवी राजपूत महापौर निर्वाचित हुई थीं।

 

महापौर संजूदेवी राजपूत के कार्यकाल में निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लगातार गतिविधियां जारी हैं। हाल के महीनों में विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम भी हुए हैं।

 

MIC में 5 नए सदस्यों के शामिल होने के बाद अब निगम के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी कुल 14 सदस्य संभालेंगे। माना जा रहा है कि इस बदलाव से विभागीय कामकाज और विकास कार्यों की निगरानी को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल