Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / इंस्टाग्राम रील बनाना 9 बदमाशों को पड़ा भारी, जमानत पर छूटते ही फिर पहुंचे जेल

इंस्टाग्राम रील बनाना 9 बदमाशों को पड़ा भारी, जमानत पर छूटते ही फिर पहुंचे जेल

इंस्टाग्राम रील बनाना 9 बदमाशों को पड़ा भारी, जमानत पर छूटते ही फिर पहुंचे जेल

 

बलौदाबाजार। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद सोशल मीडिया पर रौब दिखाने के लिए इंस्टाग्राम रील बनाना नौ आदतन अपराधियों को भारी पड़ गया। आरोपियों ने जेल से बाहर आते ही समर्थकों के साथ रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आपराधिक छवि का प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने जैसी सामग्री सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।

 

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान की और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी विभिन्न आपराधिक मामलों में पहले से संलिप्त रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपराधियों द्वारा प्रभाव जमाने और युवाओं को गलत संदेश देने की कोशिश को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें फिर जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर अपराध का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे कानून का सम्मान करें और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल