Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / आधी रात तेलीबांधा में भीषण आग, चार दुकानें और एक वाहन जलकर खाक

आधी रात तेलीबांधा में भीषण आग, चार दुकानें और एक वाहन जलकर खाक

आधी रात तेलीबांधा में भीषण आग, चार दुकानें और एक वाहन जलकर खाक

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से चार दुकानें और एक वाहन जलकर खाक हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में लपटों ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जल गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल