Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / उरला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा रायपुर

उरला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा रायपुर

उरला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा रायपुर

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित टायर से डामर बनाने वाली एक फै्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली और देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फैक्ट्री में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के समय फैक्ट्री में कई कर्मचारी मौजूद थे। कुछ कर्मचारियों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल