Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया साकेत भवन का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया साकेत भवन का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

कोरबा, 27 मई 2026। नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने मंगलवार को निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों और शाखाओं की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्थाओं तथा दस्तावेजों के संधारण का गहन जायजा लिया।

 

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निर्माण शाखा, स्थापना शाखा, लेखा शाखा, राजस्व विभाग, योजना शाखा, भवन निर्माण, संपदा शाखा, स्वच्छता शाखा, जलकर विभाग, जन्म-मृत्यु पंजीयन विभाग, कैश शाखा, विधि विभाग, जनसंपर्क शाखा, स्टोर एवं उद्यान शाखा, विद्युत विभाग, डाटा सेंटर और परिषद शाखा सहित कई विभागों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने कार्यस्थल की स्वच्छता और सुव्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जब निगम शहर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं के लिए कार्य कर रहा है, तब कार्यालय परिसर भी पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए।

 

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने विभिन्न विभागों में आवश्यकतानुसार फर्नीचर, कुर्सी, टेबल और कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालयों में जरूरी मरम्मत और सुधार कार्य जल्द कराने को कहा, ताकि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।

 

निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए अधिकारी-कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

 

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने यह भी कहा कि निगम कार्यालय पहुंचने वाले आम नागरिकों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल