Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, सुपारी गैंग पर शक; घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, सुपारी गैंग पर शक; घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, सुपारी गैंग पर शक; घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस नेता के परिवार पर देर रात जानलेवा हमला हुआ। नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के 19 वर्षीय बेटे आयुष कश्यप की मौत हो गई, जबकि उनका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार तीन हमलावर बाइक से पहुंचे और आधी रात के बाद घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से आयुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

परिवार ने इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश और कारोबार से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई है। वहीं, स्थानीय स्तर पर सुपारी किलिंग की भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। इलाके में नाकेबंदी कर CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल