Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / रायपुर के स्कूलों में अब नहीं होंगे ‘बैक बेंचर्स’, शिक्षा विभाग ने लागू किया नया मॉडल

रायपुर के स्कूलों में अब नहीं होंगे ‘बैक बेंचर्स’, शिक्षा विभाग ने लागू किया नया मॉडल

रायपुर के स्कूलों में अब नहीं होंगे ‘बैक बेंचर्स’, शिक्षा विभाग ने लागू किया नया मॉडल

 

रायपुर जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए समग्र शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब कक्षाओं में किसी भी छात्र-छात्रा को स्थायी रूप से ‘बैक बेंचर’ नहीं रहने दिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को समय-समय पर सीट बदलकर आगे और पीछे बैठने का अवसर दिया जाएगा, ताकि हर छात्र को समान रूप से सीखने का अवसर मिल सके।

 

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों की कक्षा में भागीदारी बढ़ेगी, शिक्षकों के साथ उनका संवाद बेहतर होगा और सीखने के स्तर में सुधार आएगा। साथ ही, सभी जिलों के स्कूलों में शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग और नवाचार आधारित गतिविधियों पर भी जोर दिया जा रहा है।

 

विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य हर छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना और कक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करना है, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल