पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर AIIMS में भर्ती
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर स्थित AIIMS Raipur में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण उनकी तबीयत प्रभावित हुई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है कि Teejan Bai पंडवानी कला की विश्वप्रसिद्ध कलाकार हैं और उन्हें पद्म विभूषण सहित कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कला प्रेमियों और समर्थकों में चिंता का माहौल है।










