Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, जांच शुरू

जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, जांच शुरू

जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, जांच शुरू

 

जांजगीर-चांपा जिले की जिला जेल खोखरा में बंद दुष्कर्म के एक आरोपी का शव सोमवार को जेल के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 

मृतक की पहचान दुवास राम केवट के रूप में हुई है, जो नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

 

जेल के भीतर हुई इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल