दुर्ग में शुरू होगा स्मार्ट पंजीयन कार्यालय, अब 15-20 मिनट में पूरी होगी संपत्ति रजिस्ट्री
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में संपत्ति पंजीयन प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए सोमवार से स्मार्ट पंजीयन कार्यालय की शुरुआत की जाएगी। नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद जमीन और मकान की रजिस्ट्री महज 15 से 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
स्मार्ट पंजीयन कार्यालय में अत्याधुनिक डिजिटल सिस्टम के माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन की सभी औपचारिकताएं एक ही स्थान पर पूरी होंगी। इससे लोगों को लंबी प्रतीक्षा और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी।
नई व्यवस्था का उद्देश्य पंजीयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना, मानवीय हस्तक्षेप कम करना और नागरिकों को तेज व बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल सिस्टम लागू होने से कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी और रजिस्ट्री प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगी।










