Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / मंत्रालय में फाइलों के बीच मिला सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

मंत्रालय में फाइलों के बीच मिला सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

मंत्रालय में फाइलों के बीच मिला सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

 

रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ मंत्रालय महानदी भवन में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रम विभाग के अनुभाग कक्ष में फाइलों के बीच एक सांप फंसा हुआ मिला। सांप दिखाई देने के बाद कर्मचारियों में दहशत फैल गई और तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।

 

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी नियमित कामकाज के दौरान फाइलें निकाल रहे थे, तभी उन्हें सांप दिखाई दिया। इसके बाद कमरे को खाली कराया गया और स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद विभाग के कर्मचारियों में भय का माहौल बना रहा।

 

बताया जा रहा है कि मंत्रालय परिसर में पहले भी सांप निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार ऐसी घटनाओं के बाद कर्मचारियों ने भवन परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल