मां की अर्थी उठने से पहले बेटे की मौत, एक ही आंगन से निकलीं दो अर्थियां
सूरजपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक परिवार में पहले मां का निधन हुआ और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान सदमे में बेटे की भी अचानक मौत हो गई। देखते ही देखते पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
घटना के बाद एक ही आंगन से पहले मां और फिर बेटे की अर्थी निकाली गई। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर गांव और आसपास के लोग भी भावुक हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मां की मौत का गहरा सदमा बेटे बर्दाश्त नहीं कर पाया, जिसके चलते उसकी भी जान चली गई। एक ही दिन परिवार के दो सदस्यों के निधन से गांव में शोक की लहर है।











