Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / सावन के पहले सोमवार पर भोरमदेव पदयात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

सावन के पहले सोमवार पर भोरमदेव पदयात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

सावन के पहले सोमवार पर भोरमदेव पदयात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

 

कवर्धा में सावन के पहले सोमवार को आयोजित होने वाली भोरमदेव पदयात्रा को लेकर कबीरधाम पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।

 

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। भारी वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं ताकि पदयात्रा मार्ग पर किसी तरह की बाधा न आए।

 

प्रशासन ने बताया कि भोरमदेव पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और आवश्यक स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। लोगों से अनावश्यक रूप से यात्रा मार्ग पर वाहन लेकर नहीं आने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल