Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / नेशनल हाईवे 130 पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत; एक गंभीर

नेशनल हाईवे 130 पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत; एक गंभीर

नेशनल हाईवे 130 पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत; एक गंभीर

 

बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-130 पर चंद्रखुरी के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है।

 

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल