Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / बेमौसम बारिश ने खोली निर्माण कार्यों की पोल, डिप्टी सीएम आवास के पास NH-43 बना तालाब

बेमौसम बारिश ने खोली निर्माण कार्यों की पोल, डिप्टी सीएम आवास के पास NH-43 बना तालाब

बेमौसम बारिश ने खोली निर्माण कार्यों की पोल, डिप्टी सीएम आवास के पास NH-43 बना तालाब

 

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और सूरजपुर क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के बाद डिप्टी सीएम निवास तपस्या के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पानी से लबालब भर गया, जिससे सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी।

 

स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर जलभराव होने से वाहन चालकों को घंटों जाम और फिसलन जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही के कारण हर बारिश में ऐसी स्थिति बन जाती है।

 

बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी ने प्रशासन और निर्माण एजेंसियों के दावों की भी पोल खोल दी है। नागरिकों ने जल्द स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आने वाले मानसून में हालात और खराब हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल