Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, इंस्पेक्टर सहित 3 जवान शहीद

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, इंस्पेक्टर सहित 3 जवान शहीद

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, इंस्पेक्टर सहित 3 जवान शहीद

 

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में एक इंस्पेक्टर सहित तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।

 

पुलिस के अनुसार, जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम सर्चिंग और डी-माइनिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान पहले से नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने की कोशिश के दौरान अचानक विस्फोट हो गया।

 

इस घटना में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, आरक्षक कृष्णा कोमरा और आरक्षक संजय गढ़पाले गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य जवान परमाणंद कोमरा घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

 

घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल इलाके में हुई, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। सुरक्षा बल यहां इलाके को सुरक्षित करने और छिपे हुए विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के अभियान में जुटे थे।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हाल के महीनों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए बड़ी संख्या में आईईडी बरामद और निष्क्रिय किए गए हैं, लेकिन इलाके में अब भी खतरा बना हुआ है।

 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल