Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / तमिलनाडु में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिक सकुशल लौटे, प्रशासन की पहल से मिली आजादी

तमिलनाडु में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिक सकुशल लौटे, प्रशासन की पहल से मिली आजादी

तमिलनाडु में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिक सकुशल लौटे, प्रशासन की पहल से मिली आजादी

 

जांजगीर-चांपा। रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए छत्तीसगढ़ के 50 श्रमिकों को बंधक बनाकर जबरन काम कराने और उचित मजदूरी नहीं देने का मामला सामने आया है। इनमें जांजगीर-चांपा जिले के 41 श्रमिक शामिल थे। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु प्रशासन से समन्वय स्थापित किया, जिसके बाद सभी श्रमिकों को मुक्त कराकर सुरक्षित उनके गृह राज्य वापस लाया गया।

 

जानकारी के अनुसार श्रमिकों के साथ महिलाओं और बच्चों को भी बंधक बनाकर रखा गया था। उनसे जबरन काम कराया जा रहा था और तय मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने श्रम विभाग और स्थानीय अधिकारियों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

 

प्रशासन की त्वरित पहल के चलते सभी 50 लोगों को सुरक्षित छुड़ाकर उनके घर पहुंचाया गया। श्रमिकों और उनके परिजनों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

इस घटना ने एक बार फिर दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल