Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / CGPSC भर्ती घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, राजनांदगांव में कृषि अधिकारी के घर सुबह-सुबह छापा

CGPSC भर्ती घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, राजनांदगांव में कृषि अधिकारी के घर सुबह-सुबह छापा

CGPSC भर्ती घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, राजनांदगांव में कृषि अधिकारी के घर सुबह-सुबह छापा

 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव में एक कृषि अधिकारी के आवास पर छापा मारा। शहर के शिक्षक नगर स्थित आवास पर पहुंची ED की टीम दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई CGPSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वित्तीय लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच के तहत की जा रही है। सुबह-सुबह हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। ED अधिकारियों ने आवास से कई दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है।

 

गौरतलब है कि CGPSC भर्ती घोटाले की जांच पहले से केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर है। मामले में पहले CBI भी कई स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ताजा कार्रवाई को जांच की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

 

फिलहाल ED की जांच जारी है और एजेंसी की ओर से आधिकारिक रूप से बरामद सामग्री या आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल