Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / घर-घर पहुंचेंगे मंत्री, सांसद और विधायक, जनता से लेंगे सीधा फीडबैक

घर-घर पहुंचेंगे मंत्री, सांसद और विधायक, जनता से लेंगे सीधा फीडबैक

घर-घर पहुंचेंगे मंत्री, सांसद और विधायक, जनता से लेंगे सीधा फीडबैक

 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में व्यापक “घर-घर चलो अभियान” शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत प्रदेश के मंत्री, सांसद और विधायक सीधे लोगों के घरों तक पहुंचेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर जनता से फीडबैक लेंगे।

 

अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही आम लोगों की समस्याओं और सुझावों को सीधे सुनना बताया गया है। पार्टी नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर नागरिकों से संवाद करने और योजनाओं के प्रभाव का आकलन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

 

भाजपा संगठन के अनुसार अभियान के दौरान नेता घर-घर संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देंगे तथा लोगों से विकास कार्यों को लेकर उनकी राय भी जानेंगे। इस दौरान जनता की शिकायतों और अपेक्षाओं को भी दर्ज किया जाएगा।

 

पार्टी का मानना है कि इस पहल से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत होगा तथा जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। अभियान को प्रदेशभर में बड़े स्तर पर चलाने की तैयारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल