Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिलासपुर में युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

 

बिलासपुर। जिले के सरकंडा क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना मोपका चौक के पास रात करीब 9:30 बजे हुई, जहां आरोपियों ने युवक पर हमला कर उसकी जान ले ली।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो नाबालिगों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक को बातचीत के बहाने बुलाया और फिर उस पर हमला कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल