Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / रायपुर में 34 एकड़ RDA जमीन सौदे पर घोटाले के आरोप, 444 करोड़ की जमीन 44 करोड़ में बेचने का दावा

रायपुर में 34 एकड़ RDA जमीन सौदे पर घोटाले के आरोप, 444 करोड़ की जमीन 44 करोड़ में बेचने का दावा

रायपुर में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की 34 एकड़ जमीन की बिक्री को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। इस मामले में करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले के आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि बोरियाकला इलाके की करीब 444 करोड़ रुपये कीमत की जमीन को महज 44 करोड़ रुपये में बेचने का आरोप लगाया गया है।

 

विधानसभा में भी यह मामला जोरदार तरीके से उठा, जहां विपक्ष ने सरकार और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए। आरोप है कि जमीन की बिक्री प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई और सरकारी संपत्ति को बेहद कम कीमत पर निजी हाथों में सौंप दिया गया।

 

मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष ने पूरे सौदे की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए इसे प्रदेश के सबसे बड़े जमीन घोटालों में से एक बताया है। वहीं, सरकार की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल