Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / जशपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: निरीक्षण के दौरान CMO गैरहाजिर मिले, नगर पालिका कार्यालय कराया सील

जशपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: निरीक्षण के दौरान CMO गैरहाजिर मिले, नगर पालिका कार्यालय कराया सील

जशपुर में कलेक्टर का बड़ा एक्शन: निरीक्षण के दौरान CMO गैरहाजिर मिले, नगर पालिका कार्यालय कराया सील

जशपुर। जशपुर जिले में निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के अनुपस्थित मिलने पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद कार्यालय को सील करा दिया। कलेक्टर औचक निरीक्षण के लिए कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय में CMO मौजूद नहीं थे।

 

निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली में भी लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। इसके बाद तत्काल प्रभाव से कार्यालय को सील करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले में जवाब-तलब किया गया और लापरवाही पर आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए गए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य विभागों में भी प्रशासनिक सतर्कता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल