Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / रायपुर के आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोग घायल, महिला चालक फरार

रायपुर के आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोग घायल, महिला चालक फरार

रायपुर के आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोग घायल, महिला चालक फरार

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हिट एंड रन घटना में कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चला रही महिला चालक मौके से फरार हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही कार ने सड़क पर मौजूद लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार महिला चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल