Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / FIR की मांग पर खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना जारी, दीपक बैज बोले- कार्रवाई तक नहीं हटेंगे

FIR की मांग पर खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना जारी, दीपक बैज बोले- कार्रवाई तक नहीं हटेंगे

FIR की मांग पर खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना जारी, दीपक बैज बोले- कार्रवाई तक नहीं हटेंगे

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस का धरना लगातार जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता थाने के बाहर डटे हुए हैं। कांग्रेस की मांग है कि राजीव भवन के बाहर हुई घटना में भाजपा नेताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए।

 

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में पार्टी ने खम्हारडीह थाने के बाहर धरना शुरू किया है।

 

धरने पर बैठे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब तक भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

 

धरना स्थल पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद हैं। वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल