बिलासपुर जाने निकले युवक की नहर किनारे मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क के पीछे नहर किनारे एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन पहले बिलासपुर जाने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।
स्थानीय लोगों ने नहर किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।










