Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / DSP के भाई पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर बदमाशों ने मारे चाकू

DSP के भाई पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर बदमाशों ने मारे चाकू

DSP के भाई पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर बदमाशों ने मारे चाकू

 

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रविवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। बदमाशों ने एक DSP के भाई पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले दरवाजा खुलवाने के लिए परिचित होने का बहाना किया और अंदर घुसते ही हमला कर फरार हो गया।

 

घटना के बाद घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल