Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / इबोला अलर्ट: युगांडा से दुर्ग लौटे छह यात्री होम आइसोलेशन में, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

इबोला अलर्ट: युगांडा से दुर्ग लौटे छह यात्री होम आइसोलेशन में, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

इबोला अलर्ट: युगांडा से दुर्ग लौटे छह यात्री होम आइसोलेशन में, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

 

भिलाई/दुर्ग। अफ्रीकी देश युगांडा में इबोला वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए दुर्ग जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों के भीतर युगांडा से लौटे छह यात्रियों को एहतियातन होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी यात्रियों की स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है और फिलहाल उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। युगांडा और अन्य प्रभावित अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत निगरानी में रखा जा रहा है। यात्रियों को 21 दिनों तक स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने और किसी भी प्रकार की अस्वस्थता होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

दुर्ग जिले में अब तक इबोला संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से एहतियाती है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच और फॉलोअप किया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित जोखिम को समय रहते रोका जा सके।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा युगांडा और अफ्रीका के कुछ अन्य क्षेत्रों में इबोला संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ाए जाने के बाद भारत में भी निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में यह विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल