Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोंडागांव में दलदली रेत में धंसने से किसान की मौत, अवैध रेत खनन पर उठे सवाल

कोंडागांव में दलदली रेत में धंसने से किसान की मौत, अवैध रेत खनन पर उठे सवाल

कोंडागांव में दलदली रेत में धंसने से किसान की मौत, अवैध रेत खनन पर उठे सवाल

 

कोंडागांव। जिले के फरसगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दलदली रेत (क्विकसैंड) में धंसने से किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान घर लौट रहा था, तभी नाले के पास मौजूद दलदली रेत का उसे अंदाजा नहीं लगा और वह उसमें धंस गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन को हादसे की बड़ी वजह बताया। उनका आरोप है कि लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नाले का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ गया, जिससे वहां दलदली रेत बन गई और यह जानलेवा हादसा हुआ।

 

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अवैध रेत खनन के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल