Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / तालाब में मगरमच्छ की अफवाह फैलाने वालों पर FIR, वन विभाग की सख्त कार्रवाई

तालाब में मगरमच्छ की अफवाह फैलाने वालों पर FIR, वन विभाग की सख्त कार्रवाई

तालाब में मगरमच्छ की अफवाह फैलाने वालों पर FIR, वन विभाग की सख्त कार्रवाई

 

सूरजपुर। जिले के केशवपुर तालाब में मगरमच्छ होने की अफवाह फैलाकर लोगों में दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। अफवाह के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के आसपास जुट गए और क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तालाब सहित आसपास के क्षेत्र की जांच की।

 

जांच के दौरान तालाब में मगरमच्छ होने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद वन विभाग ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से झूठी जानकारी फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

 

वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव से जुड़ी जानकारी की पुष्टि किए बिना अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाकर लोगों में डर का माहौल बनाने वालों के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल