Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के ठिकानों से नकदी, हथियार और विस्फोटक बरामद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के ठिकानों से नकदी, हथियार और विस्फोटक बरामद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के ठिकानों से नकदी, हथियार और विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगलों में छिपाए गए ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी, हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पिछले करीब दो सप्ताह से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान यह सफलता मिली।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिला पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने बीजापुर के संवेदनशील इलाकों में अभियान चलाया। खुफिया जानकारी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षाबलों ने कई भूमिगत माओवादी डंप खोज निकाले।

कार्रवाई के दौरान करीब 65 लाख रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की गई। इसके अलावा एलएमजी, एसएलआर, कार्बाइन, .303 राइफल, 12 बोर बंदूकें, बीजीएल लॉन्चर समेत कई हथियार और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी जब्त किया गया। सुरक्षाबलों ने विस्फोटक सामग्री और माओवादियों के उपयोग के अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि राज्य में माओवादी गतिविधियों पर लगातार दबाव बनाए रखने के लिए अभियान तेज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल