Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / दुर्गम पहाड़ी रास्तों से आदिवासी गांव पहुंचे विधायक जनक ध्रुव, मलेरिया नियंत्रण के लिए तत्काल मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश

दुर्गम पहाड़ी रास्तों से आदिवासी गांव पहुंचे विधायक जनक ध्रुव, मलेरिया नियंत्रण के लिए तत्काल मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश

दुर्गम पहाड़ी रास्तों से आदिवासी गांव पहुंचे विधायक जनक ध्रुव, मलेरिया नियंत्रण के लिए तत्काल मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश

 

गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विधायक जनक ध्रुव ने दुर्गम वनांचल और पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा किया। भीषण गर्मी के बीच पैदल और मोटरसाइकिल से कठिन रास्तों को पार कर वे विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के गांव कांवरआमा सहित अन्य बस्तियों तक पहुंचे और वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने मलेरिया और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की शिकायत विधायक के सामने रखी। स्थिति को गंभीर मानते हुए विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल मेडिकल कैंप लगाने, प्रभावित लोगों की जांच कराने और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

ग्रामीणों से चर्चा के दौरान विधायक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को सतर्क रहने और मलेरिया नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।

 

विधायक के निर्देश के बाद गांव में मेडिकल कैंप लगाया गया, जहां ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उपचार शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल