Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / पीएससी 2003 भर्ती घोटाले में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में होगी सुनवाई

पीएससी 2003 भर्ती घोटाले में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में होगी सुनवाई

पीएससी 2003 भर्ती घोटाले में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में होगी सुनवाई

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी 2003 भर्ती घोटाले मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। मामले की मुख्य याचिकाकर्ता वर्षा डोंगरे समेत अन्य पक्षकारों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत में पेश होने के लिए बुलाया गया है। करीब 23 साल पुराने इस मामले में अब समाधान की नई उम्मीद जताई जा रही है।

 

मामला छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2003 की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि परीक्षा में स्केलिंग प्रक्रिया और मेरिट सूची तैयार करने में गंभीर त्रुटियां हुई थीं, जिससे कई योग्य अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाया।

 

इस मामले में पहले भी हाई कोर्ट में लंबी सुनवाई हो चुकी है। जांच रिपोर्टों में स्केलिंग प्रक्रिया में खामियां और चयन सूची में त्रुटियों की बात सामने आई थी। अब सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में सुनवाई के जरिए मामले के समाधान की कोशिश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल