Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / भिलाई में मिला दुर्लभ सफेद करैत, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया

भिलाई में मिला दुर्लभ सफेद करैत, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया

भिलाई में मिला दुर्लभ सफेद करैत, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया

 

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक दुर्लभ सफेद करैत (ल्यूसिस्टिक कॉमन करैत) मिलने से वन्यजीव प्रेमियों और विशेषज्ञों में उत्सुकता बढ़ गई। सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया।

 

रेस्क्यू के दौरान पुष्टि हुई कि यह अत्यंत दुर्लभ ल्यूसिस्टिक कॉमन करैत है। ल्यूसिज्म (Leucism) एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति होती है, जिसमें जीव के शरीर का रंग सफेद या हल्का दिखाई देता है, जबकि उसकी आंखों का सामान्य रंग बना रहता है।

 

रेस्क्यू के बाद वन विभाग और विशेषज्ञों की निगरानी में इस दुर्लभ सांप को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि करैत भारत के सबसे विषैले सांपों में शामिल है, इसलिए ऐसे सांप दिखाई देने पर लोग स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें और तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

 

वन्यजीव विशेषज्ञों ने इस दुर्लभ प्रजाति के सुरक्षित संरक्षण को जैव विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल