Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बीजापुर में मलेरिया से छात्र की मौत, कांकेर में पांच बच्चों की जान जाने के बाद बढ़ी चिंता

बीजापुर में मलेरिया से छात्र की मौत, कांकेर में पांच बच्चों की जान जाने के बाद बढ़ी चिंता

बीजापुर में मलेरिया से छात्र की मौत, कांकेर में पांच बच्चों की जान जाने के बाद बढ़ी चिंता

 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में मलेरिया का प्रकोप चिंता बढ़ा रहा है। कांकेर जिले में पिछले एक महीने में मलेरिया से पांच स्कूली बच्चों की मौत के बाद अब बीजापुर में भी एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है।

 

बताया जा रहा है कि बीजापुर के जांगला क्षेत्र स्थित छात्रावास में रहने वाले छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज कराया गया था। मलेरिया संक्रमण की स्थिति गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई।

 

इससे पहले कांकेर जिले के छात्रावासों में मलेरिया के कई मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में जांच और उपचार अभियान शुरू किया है। छात्रावासों में रह रहे बच्चों की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें आवश्यक दवाएं भी दी जा रही हैं।

 

लगातार बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के सामने मलेरिया की रोकथाम बड़ी चुनौती बन गई है। प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ समय पर जांच और इलाज पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल