Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / तेंदुए का आतंक: पोल्ट्री फार्म में घुसकर 10 मुर्गियों का किया शिकार, घटना CCTV में कैद

तेंदुए का आतंक: पोल्ट्री फार्म में घुसकर 10 मुर्गियों का किया शिकार, घटना CCTV में कैद

तेंदुए का आतंक: पोल्ट्री फार्म में घुसकर 10 मुर्गियों का किया शिकार, घटना CCTV में कैद

 

धमतरी जिले में तेंदुए की दहशत एक बार फिर देखने को मिली। जिले के एक पोल्ट्री फार्म में देर रात तेंदुआ घुस गया और करीब 10 मुर्गियों का शिकार कर लिया। पूरी घटना फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, तेंदुआ रात के समय पोल्ट्री फार्म में पहुंचा और मुर्गियों पर हमला कर दिया। सुबह जब संचालक फार्म पहुंचा तो कई मुर्गियां मृत मिलीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तेंदुए की मौजूदगी और हमले की घटना सामने आई।

 

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और फार्म संचालकों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है और क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे पशुधन और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल