Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा: दमऊ नाले के गहरे पानी में डूबने से भिलाई के 22 वर्षीय छात्र की मौत

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा: दमऊ नाले के गहरे पानी में डूबने से भिलाई के 22 वर्षीय छात्र की मौत

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसा: दमऊ नाले के गहरे पानी में डूबने से भिलाई के 22 वर्षीय छात्र की मौत

 

जांजगीर-चांपा: जिले के दमऊ नाले में नहाने के दौरान भिलाई निवासी 22 वर्षीय छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए यहां आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद छात्र का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से बारिश के मौसम में नदी-नालों व गहरे जलाशयों में न उतरने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल