Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बरबसपुर में नई शराब दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले— जनविरोध के बीच नहीं खुलने देंगे दुकान

बरबसपुर में नई शराब दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले— जनविरोध के बीच नहीं खुलने देंगे दुकान

बरबसपुर में नई शराब दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले— जनविरोध के बीच नहीं खुलने देंगे दुकान

 

बरबसपुर में प्रस्तावित नई शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा और युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से शराब दुकान की स्वीकृति तत्काल निरस्त करने की मांग की।

 

प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि जनविरोध के बावजूद शराब दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांग पूरी नहीं होने पर वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। वहीं प्रशासन का कहना है कि मामले में प्राप्त आपत्तियों और मांगों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल