दर्री ट्यूशन क्लासेस के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
दर्री/ शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट परिणाम देने वाली दर्री ट्यूशन क्लासेस एंड इंग्लिश स्पोकन ट्रेनिंग सेंटर ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्था के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
संस्था द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार प्रीति राय ने 91.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रेसी सोनी ने 89.33 प्रतिशत, अंकिता लटियारे ने 87.66 प्रतिशत, पायल साहू ने 86.16 प्रतिशत, निशी जायसवाल ने 85 प्रतिशत तथा युवराज कुमार ने 83.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया।
संस्था के संचालक आतिफ सर एवं मोनीष सर ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अनुशासित अध्ययन, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत ही इस सफलता का आधार है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दर्री ट्यूशन क्लासेस में एल.के.जी. से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही गणित, विज्ञान, कॉमर्स तथा नवोदय, जवाहर एवं प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षाओं की विशेष तैयारी भी कराई जाती है।
क्षेत्र के अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने संस्था की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी हुई है।










